AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 2, 2025
in देश
0
निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संचालन के उद्देश्य समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों द्वारा अब तक की गई प्रगति की जानकारी ली और शेष बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन कार्य में बहुत कम समय शेष रह गया है, ऐसे में सभी कोषांग समन्वित ढंग से, पूरी निष्ठा, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कोषांगों की सतत समीक्षा करते रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएँ।

बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान, कार्मिक कोषांग, पीडब्ल्यूडी कोषांग, परिवहन व्यवस्था, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामग्री वितरण, मीडिया प्रबंधन तथा अन्य सभी कोषांगों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान के वातावरण का निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियानों को और अधिक सघन बनाया जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में फोर्स की तैनाती, मतदाता पर्ची वितरण, ईवीएम कमीशनिंग, आदर्श मतदान केंद्रों का निर्माण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सी-विजिल एप की सक्रियता, हेल्पलाइन नंबर 1950 के प्रभावी संचालन, एरिया डॉमिनेशन, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, मतदाता जागरूकता गतिविधियों एवं मीडिया प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्येक बिंदु पर वरीय अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी कोषांगों के नोडल अधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

February 13, 2026
आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

February 13, 2026
जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

February 13, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन घायल, थाने में दिया आवेदन

February 13, 2026

Recent News