10 जनवरी को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैम्प, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर।
गोपालगंज।। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने कमर कस ली है। आगामी 10 जनवरी 2026 को BSDC मांझा में एक दिवसीय जॉब कैम्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। कैम्प सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिहार स्किल डेवलपमेंट सेंटर (BSDC), मांझा, गोपालगंज मे लगेगा। जिला नियोजनालय पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जॉब कैम्प में नामी कंपनी हरिओम फीड्स प्राइवेट लिमिटेड हिस्सा ले रही है।कंपनी विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अद्यतन बायोडाटा (Resume) की प्रतियाँ जरूर लाएँ। अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ रखें। नियत समय (सुबह 11 बजे) पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करें।”यह जॉब कैम्प स्थानीय युवाओं के लिए अपने ही जिले में रोजगार पाने का एक बेहतरीन मौका है। हम अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील करते हैं।” — जिला नियोजनालय पदाधिकारी












