AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पटना के पॉश इलाके में फायरिंग से सनसनी, बैंक में घुसकर लूट की दुस्साहसिक कोशिश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 12, 2025
in देश
0
पटना के पॉश इलाके में फायरिंग से सनसनी, बैंक में घुसकर लूट की दुस्साहसिक कोशिश
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना के पॉश इलाके में फायरिंग से सनसनी, बैंक में घुसकर लूट की दुस्साहसिक कोशिश

पटना : बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूट के प्रयास और फायरिंग की वारदात ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना सुबह लगभग 11:55 बजे की है. बैंक ऑफ बड़ौदा, एसके पुरी शाखा में प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के दो कर्मचारी करीब 18.5 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे.पटना में लूट की कोशिश :दोनों कर्मचारी रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक की सीढ़ियां चढ़ रहे थे. इसी दौरान पिस्टल से लैस एक युवक ने अचानक उन पर हमला किया और बैग छीनने की कोशिश की. हालांकि कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए डटकर मुकाबला किया. छीना-झपटी के दौरान अपराधी ने एक राउंड फायरिंग कर दी. गोली बैंक की दीवार में जाकर लगी, जिससे कोई घायल नहीं हुआ. घटना के बावजूद कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए अपराधी का पिस्टल छीन लिया.CCTV में वारदात कैद : अचानक पिस्तौल छिने जाने और विरोध बढ़ने से घबराया अपराधी अपना हेलमेट मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे अब पुलिस खंगाल रही है. आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी गिरोह का सदस्य है, जो लंबे समय से इलाके में रेकी कर रहा था. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पिस्टल की जांच की.अपराधी की जल्द होगी गिरफ्तारी : सूचना मिलते ही एसके पुरी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और हेलमेट बरामद कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.यहां पर लूट का प्रयास किया गया, जिसे विफल कर दिया गया है. हाथापाई के दौरान एक राउंड फायरिंग हुई है. हालांकि गोली दीवार पर लगी है. अपराधी का पिस्टल छीन लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधी की पहचान में जुटी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”- साकेत कुमार, डीएसपी, सचिवालय बैंक में मची अफरा-तफरी : बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि घटना के वक्त बैंक में ग्राहक मौजूद थे. जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बैंक प्रबंधन ने घटना के बाद सुरक्षा के इंतजाम और कड़े करने की बात कही है. इस मामले में पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी है. स्थानीय में गुस्सा : स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि राजधानी के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस की गश्त और चौकसी पर सवाल उठाता है.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News