गोपालगंज में सघन टिकट जांच अभियान, 35 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
गोपालगंज : थावे-छपरा रेलखंड पर रेलवे द्वारा चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 35 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे करीब 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
रेलवे अधिकारियों ने कई ट्रेनों में अचानक चेकिंग कर यात्रियों के टिकटों की जांच की, जिससे बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। इस अभियान का नेतृत्व वाराणसी जोन के सीनियर डीसीएम शेख रहमान के निर्देशन में किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि रेलवे को हो रहे राजस्व नुकसान को रोका जा सके और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।










