AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

विदेशी खिलाड़ियों के स्टार पावर पर भारी पड़ा देसी खिलाड़ियों का दम.गढ़वाल उत्तराखंड को 5-2 से रौंद कर सेमीफाइनल में पहुंचा रांची झारखंड.

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 18, 2026
in देश
0
विदेशी खिलाड़ियों के स्टार पावर पर भारी पड़ा देसी खिलाड़ियों का दम.गढ़वाल उत्तराखंड को 5-2 से रौंद कर सेमीफाइनल में पहुंचा रांची झारखंड.
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विदेशी खिलाड़ियों के स्टार पावर पर भारी पड़ा देसी खिलाड़ियों का दम.गढ़वाल उत्तराखंड को 5-2 से रौंद कर सेमीफाइनल में पहुंचा रांची झारखंड.

ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के तीसरे नॉकआउट मुकाबले में दर्शकों को फुटबॉल का फिजिकल फॉर्म देखने को मिला. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए गढ़वाल उत्तराखंड और रांची झारखंड की टीमें आमने सामने थीं. जहाँ रांची झारखंड नें गढ़वाल उत्तराखंड को 5-2 से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. मुकाबले की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी विधानसभा के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व विधायक स्व. योगेन्द्र सिंह के पुत्र सूरज सिंह एवं पूर्व विधायक किरण राय नें खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर, सांकेतिक रूप से गेंद को किक मार कर एवं स्व. बच्चा राय एवं स्व. उपेन्द्र राय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. खेल की शुरुआत में विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तराखंड की टीम ने आक्रामक खेलने का फैसला किया जो जल्द हीं उनपर भारी पड़ने लगा. हाफ टाइम से ठीक पहले हीं रांची झारखंड की टीम के फॉरवर्ड एवं 10 नंबर की जर्सी में खेल रहे खिलाड़ी अमित बक्सला नें खेल के 45वें मिनट पर गोल कर अपनी टीम को न केवल बढ़त दिलाई बल्कि उत्तराखंड के हौसलों को भी कुचल कर रख दिया. गौरतलब है कि कटेया का एक युवक गोपी शर्मा भी गढ़वाल उत्तराखंड की टीम से खेल रहा था इस वजह से हजारों स्थानीय दर्शकों का समर्थन गढ़वाल उत्तराखंड की टीम को प्राप्त था लेकिन अपने जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से रांची झारखंड टीम के फॉरवर्ड नें दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया. 1-0 पर हाफ टाइम के समाप्त होनें के बाद खेल के 59वें मिनट पर अमित बक्सला नें फिर से गोल कर रांची की बढ़त को 2-0 कर दिया. हांलाकि कुछ हीं देर बाद खेल के 64वें मिनट पर उत्तराखंड की तरफ से जर्सी नंबर 06 में खेल रहे खिलाड़ी जाफिर ने गोल कर स्कोर को 2-1 पर लाकर खड़ा कर दिया लेकिन तब तक मैदान में अमित बक्सला नाम का मिथक खड़ा हो चुका था. झारखंड की टीम से 10 नंबर की जर्सी में खेल रहे इस खिलाड़ी का विरोधी खेमें में खौफ कुछ इस कदर बना था कि खेल के 76वें मिनट में जब अमित बक्सला लगातार तीसरी बार गेंद लेकर उत्तराखंड के डी एरिया में घुसा तो गेंद को गोलपोस्ट से दूर रखने की कोशिश में उत्तराखंड की टीम के 8 नंबर जर्सी में खेल रहे खिलाड़ी रोहित नें आत्मघाती गोल कर दिया. हालांकि एक मिनट के भीतर हीं उत्तराखंड की तरफ से 05 नंबर की जर्सी में खेल रहे खिलाड़ी आमोद यादव ने 77वें मिनट पर गोल दागकर अपनी टीम की वापसी कराने की असफल कोशिश की लेकिन तब तक मैच गढ़वाल उत्तराखंड की टीम की पकड़ से कोसों दूर जा चुका था. रही सही कसर अमित बक्सला ने 86वें मिनट पर चौथा गोल और फिर खेल के अंतिम पलों में रांची झारखंड की टीम से 11 नंबर की जर्सी में खेल रहे खिलाड़ी रौशन राज नें 90वें मिनट पर गोल दागकर पूरी कर दी. इस प्रकार से रांची झारखंड नें गढ़वाल उत्तराखंड को कुल 5-2 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. अमित बक्सला को उनके बेहतरीन प्रदर्शन (3 गोल) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में अंजन पुरस्कार विशिष्ट अतिथि एवं रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के हाथों दिया गया. बेहतरीन खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक संघर्ष के लिए दर्शकों और अतिथियों नें खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की झड़ी लगा दी. एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज के खेल में किसी भी टीम के खिलाड़ी को येलो या रेड कार्ड नहीं दिखाया गया. टूर्नामेंट के आखिरी नॉकआउट लीग मैच में बुधवार को उत्तर प्रदेश की दो बेहतरीन टीमें पडरौना एवं बहराइच सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने मैदान पर उतरेंगी.

मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए पूर्व प्रमुख अजय शाही, मुखिया सुरेन्द्र राय, करकटहां पंचायत के मुखिया कमलेश भारती, बीडीसी श्रवण यादव, कोरेयां मुखिया सुनील कुमार उर्फ टन्नू राय, चेयरमैन नगर पंचायत कटेया राजेश कुमार उर्फ डल्लू राय, जिलापरिषद अध्यक्ष अमित कुमार राय उर्फ अंकू राय, पूर्व जिप सदस्य नीरज कुमार राय उर्फ मुकुल राय, सुमित चतुर्वेदी, प्रभुनाथ तिवारी, अतुल वर्मा, मुकेश राय, मुन्ना राय, रमापति प्रसाद, रीशु राय, धन्नु राय सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.

ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की तरफ से आए रेफरी राहुल कुमार, मनीष कुमार, दिनेश गुप्ता एवं विशाल कुमार के साथ साथ रेफरी ऑब्जर्वर धर्मनाथ यादव नें एक बेहतरीन मुकाबला सम्पन्न कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News