उड़ीसा से लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज, 17 मार्च 2026: जिले में अपराध पर नकेल कसते हुए पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विजयीपुर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को बरामद किया, जो जांच में ओडिशा से लूटी गई निकली।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो अभियुक्तों—अजय कुमार यादव और गुड्डू यादव—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अंतरराज्यीय वाहन चोरी एवं अवैध खरीद-बिक्री गिरोह का भी खुलासा हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।










