AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

क्रोध से बढ़ता है मानसिक तनाव: बी.के. भगवान भाई

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 18, 2026
in देश
0
क्रोध से बढ़ता है मानसिक तनाव: बी.के. भगवान भाई
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्रोध से बढ़ता है मानसिक तनाव: बी.के. भगवान भाई

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

क्षणिक क्रोध या आवेश मनुष्य को ऐसी भूल करवा बैठता है, जो कभी सुधर न सके। क्रोध से मानसिक तनाव बढ़ता है, विवेक नष्ट होता है। क्रोध मुर्खता से शुरू होता है और कई वर्षों बाद पश्चाताप के साथ समाप्त होता है। इससे मनोबल और आत्मबल कमजोर पड़ता है तथा अपराधों का मूल कारण बन जाता है। उक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे बी.के. भगवान भाई ने व्यक्त किए। वे स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में ईश्वर प्रेमी भाई-बहनों को ‘क्रोध मुक्त जीवन हेतु सकारात्मक चिंतन’ विषय पर संबोधित कर रहे थे।भगवान भाई ने कहा कि मन में चलने वाले नकारात्मक विचार जैसे शंका, कुशंका, ईर्ष्या, घृणा, नफरत और अभिमान क्रोध की उत्पत्ति का कारण बनते हैं। क्रोध से दिमाग गरम हो जाता है, जिससे मस्तिष्क में विभिन्न रासायनिक पदार्थ उत्पन्न होते हैं। इससे मानसिक बीमारियाँ, शारीरिक रोग, जीवन में रूखापन तथा रिश्तों में कड़वाहट आती है। मनमुटाव बढ़ता है, घर का वातावरण खराब होता है और बरकत समाप्त हो जाती है। क्रोध के कारण अनिद्रा, अशांति और तनाव बढ़ता है, जिससे व्यक्ति नशे-व्यसनों का शिकार हो सकता है। उन्होंने क्रोध मुक्ति के उपाय बताते हुए कहा कि सकारात्मक चिंतन से ही हम सहनशील और क्रोध मुक्त बन सकते हैं। सकारात्मक चिंतन मनोबल को मजबूत करता है, तनाव मुक्त जीवन प्रदान करता है तथा कई समस्याओं का स्वाभाविक समाधान कर देता है। हमारे विचारों का प्रभाव स्वयं, दूसरों, वातावरण, पेड़-पौधों और प्रकृति पर पड़ता है। यदि विचार सकारात्मक होंगे, तो प्रभाव भी सकारात्मक होगा। उन्होंने बताया कि जीवन को रोगमुक्त, दीर्घायु, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सबसे पहले विचारों को सकारात्मक बनाना आवश्यक है। आध्यात्मिक ज्ञान सकारात्मक विचारों का प्रमुख स्रोत है। आध्यात्मिकता की परिभाषा देते हुए उन्होंने कहा—स्वयं को आत्मा के रूप में जानना, परमपिता परमात्मा को जानना तथा जीवन के असली उद्देश्य और कर्तव्य को समझना ही सच्ची आध्यात्मिकता है। आध्यात्मिक ज्ञान से आत्मबल बढ़ता है और मनोबल मजबूत होता है। भगवान भाई ने कहा कि सत्संग से प्राप्त ज्ञान ही असली कमाई है, जिसे न चोर चुरा सकता है और न आग जला सकती है। हमें इसके लिए समय निकालना चाहिए। सत्संग से अच्छे संस्कार प्राप्त होते हैं और व्यवहार में सुधार आता है।राजयोग शिक्षिका बी.के. दीपशिखा ने राजयोग की महत्ता बताते हुए कहा कि राजयोग से संस्कार सतोप्रधान बनते हैं, इंद्रियों पर नियंत्रण आता है। क्रोध और तनाव मुक्त रहने के लिए रोजाना ईश्वर का चिंतन एवं गुणगान करना चाहिए। सकारात्मक चिंतन विपरीत परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने की कला सिखाता है।स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. उर्मिला बहन ने राजयोग की विधि समझाई। उन्होंने कहा कि स्वयं को आत्मा निश्चय करके चंद्र, सूर्य, तारों से परे परमशक्ति परमात्मा को याद करना, मन-बुद्धि से उन्हें देखना और उनके गुणों का गुणगान करना ही राजयोग है। इससे परमात्मा से मिलन का अनुभव होता है।कुंदन प्रसाद जी ने कहा कि राजयोग अभ्यास से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, घृणा, नफरत जैसे मनोविकारों पर विजय प्राप्त की जा सकती है और जीवन सद्गुणों से परिपूर्ण बन सकता है। कार्यक्रम में बी.के. निर्मला बहन और बी.के. सीमा बहन ने गुलदस्ता व तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रमोद भाई, सचिन, चंद्रमणि भाई और प्रिंसिपल रामपुकार भाई भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक मेडिटेशन किया गया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News