गोपालगंज में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 140 लीटर स्पिरिट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज: जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला मद्य निषेध टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 140 लीटर स्पिरिट बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव में अवैध शराब से संबंधित गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से लाल बाबू राय और योध्दा राय के पास से 60 लीटर स्पिरिट बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर भगवान राय के घर से भी 60 लीटर स्पिरिट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं छापेमारी के दौरान रामजी कुमार राय नामक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन उसके घर से 20 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया।
इस प्रकार कुल 140 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










