गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जादोपुर थाना क्षेत्र से हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज: जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जादोपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे हत्या के प्रयास के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों पर हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
विजय यादव: पिता- राजानंद यादव, निवासी- गमहरिया। (कांड संख्या 51/26)
लालबालू यादव: पिता- नगीना यादव, निवासी- गुमानिया। (कांड संख्या 55/26)
कानूनी कार्रवाई जारी
जादोपुर पुलिस ने बताया कि इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी विधिवत तरीके से की गई है। पुलिस अब इनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया और अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई में जुट गई है।










