गोपालगंज में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप सहित 5 मवेशी बरामद, एक गिरफ्तार
गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक पिकअप वाहन जब्त कर उसमें से 5 मवेशियों को बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 की रात मीरगंज थाना पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि ग्राम कुसौंधी पश्चिम टोला के पास ग्रामीणों ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोक रखा है, जिसमें अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप के डाले में कुल 5 मवेशी (2 गाय और 3 बछड़े) को क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इफ्तियाज आलम उर्फ सोनू आलम, पिता वकील मियां, निवासी विशुनपुरा, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है।
इस मामले में मीरगंज थाना कांड संख्या 158/26 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। वहीं बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।










