बड़हरिया थानान्तर्गत अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सिवान जिला के बड़हरिया थानान्तर्गत दिनांक 08.03.26 को समय करीब 21:00 बजे गश्ती के क्रम में ग्राम कोयरीगामा के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे संदेह के आधार पर उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
पुछ-ताछ के क्रम में पकड़ाये अभियुक्त ने अपना नाम सौरभ गिरी, पिता-आंनद कुमार गिरी, साकिन-कोयरीगामा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान बताया। जाँच एवं तलाशी के क्रम में उक्त अभियुक्त के पास से 01 देशी पिस्टल एवं 02 कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में बड़हरिया थाना अन्तर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26 (1) आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
सौरभ गिरी, पिता-आंनद कुमार गिरी, साकिन कोयरीगामा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
- देशी पिस्टल-01
- कारतूस-02
सिवान पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर










