हड़ताल पर पूरा राजस्व महकमा! विजयीपुर में आय-निवास, जाति और भू-नापी कार्य प्रभावित
विजयीपुर/गोपालगंज
बिहार के सभी जिलों में CO एवं RO हड़ताल पर चले जाने की बात सामने आई है, इसके पहले से ही राजस्व कर्मी हड़ताल पर थे इसी दरमियान
गोपालगंज जिले के विजयीपुर अंचल में राजस्व कर्मी सहित अधिकारीयों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। इससे पहले से ही राजस्व कर्मी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण अंचल से जुड़े अधिकांश कार्य ठप पड़ने की स्थिति में हैं।
इस हड़ताल का असर विजयीपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में देखने को मिलेगा। आय, निवास, जाति प्रमाणपत्र, परिमार्जन, भू-नापी सहित कई जरूरी राजस्व कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से कभी राजस्व कर्मी, कभी RO तो कभी CO की हड़ताल लगातार हो रही है, जिससे राजस्व विभाग के कार्यों में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है और आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना है कि उप मुख्य मंत्री विजय सिन्हा किस तरह हड़ताल को समाप्त करवाने में सफलता प्राप्त करते हैं, हालांकि सूत्रों की मानें तो मुख्य मंत्री नितीश कुमार का राज्य सभा जाने को लेकर राजनीति गलियारों में हलचलें तेज हो गई है और सभी निवर्तमान दिग्गज नेता अपने आप को मुख्यमंत्री चेहरा के दौर में लगे हुए हैं! जब तक राजनौतिक समस्या या अस्थिरता पुरी तरह से खत्म न हो जाए तब तक हड़ताल जैसी मुद्दे पर निर्णय लेना संभव नहीं है!










