जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत अधिकतर गौशाला में गोवंश संरक्षित नहीं मिलेगा
गौशाला से गोवंश गायब मिलेगा गोवंश के नाम पर धन का बंदर बांट किया जा रहा है इस ब्लॉक के अंतर्गत
जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडोहरा संचालित अस्थाई गौशाला में सिर्फ पांच गोवंश गौशाला में मिले और एक गोवंश मृत मिला जो गौशाला के अंदर ही पड़ा हुआ था
गौशाला में किसी प्रकार की कोई खाने पीने की व्यवस्था नहीं है
इसी प्रकार ग्राम पंचायत नंद देव में संचालित अस्थाई गौशाला में है वहां पर सिर्फ 30 गोवंश मिले और बाकी वहां से गोवंश गायब थे
आज विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत इन दोनों ग्राम पंचायत में पहुंच कर देखा की गौशाला से गोवंश गायब हैं सिर्फ गौशाला में गोवंश के नाम पर फर्जी धन का बंदर बांट हो रहा है
इसी प्रकार जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत हमारा में संचालित अस्थाई गौशाला पर गौशाला के हालत चिंता जनक है यहां पर सिर्फ 25 से 30 गोवंश मिले हैं यहां पर बाहर से लॉक लगा हुआ था
गौशाला पर कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था गोवंश को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है
इसी प्रकार ग्राम पंचायत गौरी कला में संचालित अस्थाई गौशाला का है
इसी दौरान पैलानी तहसील उपाध्यक्ष मंजू बालाजी ने बताया कि अधिकतर गौशाला में हालात जनता जनक है खंड विकास अधिकारी गौशाला में कभी देखने तक नहीं जाते गौशालाओं की हालत क्या है आगे विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लगातार जिले के जिम्मेदार अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही क्योंकि लगातार उच्च अधिकारियों का ऐसी लापरवाही अधिकारियों को संरक्षण मिल रहा है
जिसके वजह से गोवंश के साथ अमान्य व्यवहार किया जा रहा है और गोवंश के नाम का धान का बंदर बांट किया जा रहा है










