मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई: बरौली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज: जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में बरौली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरौली थाना कांड संख्या 69/26 दिनांक 02 मार्च 2026 को धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में नामजद अभियुक्त तबरेज आलम (उम्र 28 वर्ष, पिता–शमशुल मियां उर्फ शमशुद्दीन मियां, निवासी–सरफरा) तथा मनु कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता–हीरा प्रसाद, निवासी–बतरदेह) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी थाना–बरौली, जिला–गोपालगंज के रहने वाले बताए जाते हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा










