फरार अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
गोपालगंज पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर विधिवत इश्तेहार तामिला कराया है। मामला भोरे थाना कांड संख्या 566/25 दिनांक 20.11.2025 से जुड़ा है, जिसमें धारा 109 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार इस कांड में नामजद अभियुक्त मलय मिश्रा, मनीष मिश्रा (दोनों पिता–कृष्णकांत मिश्रा) एवं सुनील मिश्रा (पिता–स्वर्गीय कन्हैया मिश्रा), सभी निवासी छठियाव, थाना–भोरे, लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर इनके घरों पर इश्तेहार चस्पा कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए अभियुक्तों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा में अभियुक्त हाजिर नहीं होते हैं, तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और कानून से बचना अब आसान नहीं होगा।











