भोरे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा-कारतूस व मोबाइल बरामद
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान अली, सरफराज अली और जुनेर अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि अरमान अली के खिलाफ पहले से भोरे थाने मे नव आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन पर मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी वारदात टल गई है।











