होली पर्व के मद्देनजर विषेश अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौतन थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में कुल 561.600 ली0 अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त
आगामी होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशन में सिवान पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक-16.02.26 को नौतन क्षेत्र अंतर्गत मठीया मोड़ चार मुहानी के पास वाहन चेकिंग के क्रम में 01 ट्रक में बने तहखाने से कुल 561.600 ली० विदेशी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में नौतन थाना में बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है। यदि शराब की तस्करी, अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचित करें। कृपया सूचना दें, सहयोग करें ताकि समाज को नशा माफियाओं से सुरक्षित रखा जा सके।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
- दिनेश यादव, पिता-रवेदु यादव, साकिन-करजनीया, थाना-श्रीरामपुर, जिला-देवरीया। 2. योगेन्द्र कुशवाहा, पिता-बाबुलाल भगत, साकिन-सवनहा, थाना-भोरे, जिला-गोपालगंज।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- - विदेशी शराब-561.600 ली०
- ट्रक-01
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












