नगर थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर सिवान पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में दिनांक-15.02.26 को वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति के पास से 02 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 02 मैगजीन एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त 1. आकीब अबरान, पिता-अबरार अहमद, साकिन-प्रतापपुर,थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान, 2. जाकिर अहमद, पिता सरफुद्दीन अहमद, साकिन-प्रतापपुर,थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में नगर थाना कांड अंतर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
- आकीब अबरान, पिता-अबरार अहमद, साकिन-प्रतापपुर, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान।
- जाकिर अहमद, पिता सरफुद्दीन अहमद, साकिन प्रतापपुर, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
- देशी पिस्टल-02
- जिंदा कारतूस-02
- मैगजीन-02
- मोटरसाइकिल-01
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












