जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण





बांदा-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गया।समस्या सुनते हुए दो पक्षों की ग्राम बगिया में विवाद और जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।एक फरियादी अनीता की जमीन पर पेमाइश किए जाने के संबंध में लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।थाना चिल्ला के निरीक्षण में कंप्यूटर कक्ष,आरक्षित बैरक एवं कार्यालय का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।त्यौहार एवं मुकदमा रजिस्टर समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण रजिस्टर,महिला हेल्प डेस्क ,अपराध रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया।वही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अतर्रा में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया।ग्राम अपराध रजिस्टर 8 एवं एनसीआर रजिस्टर तथा शस्त्र रजिस्टर का जनता से निरीक्षण करते हुए ग्रामों में अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली।निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने के रजिस्टर तथा अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए शौचालय एवं मेस का भी निरीक्षण कर शौचालय में सफाई कराए जाने की निर्देश दिए।थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पटल सहायक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।












