AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे की अनोखी पहल जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 14, 2026
in देश
0
सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे की अनोखी पहल जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे की अनोखी पहल जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ
डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी मीडिया कर्मियों से साझा की गई।

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस संबंध में आज विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के द्वारा एक प्रेस ब्रीफिंग किया गया। ब्रीफिंग में जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह एवं डीआईओ मुकेश कुमार झा उपस्थित थे।

प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान ,जीवन आसान के तहत आम जनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसके निवारण की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अब जिले के नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।
पोर्टल की विशेषता यह है कि शिकायतकर्ता न केवल अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर पाएंगे, बल्कि उन्हें शिकायत की प्राप्ति, अग्रेषण एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी समय-समय पर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जन शिकायत निवारण प्रणाली का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
यह प्रणाली जिले में सुशासन, डिजिटल प्रशासन एवं नागरिक सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी, जिससे आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान सरलता से हो सकेगा।

आम जनता के समस्याओं के निस्तारण की दिशा में जिला प्रशासन सीतामढ़ी के द्वारा उठाया गया यह एक नायाब कदम है।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडे ने कहा कि सीतामढ़ी जिले में 17 प्रखंड एवं 258 पंचायत हैं जिनमें से कई प्रखंड और पंचायत जिला मुख्यालय से काफी दूर स्थित हैं ।जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से नागरिक बिना किसी सरकारी कार्यालय में गए आसानी से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।यह प्रणाली विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वृद्ध नागरिकों एवं कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी क्योंकि उन्हें भौतिक रूप से कार्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले
districtsitamarhi.in लिंक पर जाना होगा जहां पर लाभार्थी सर्वप्रथम अपना पंजीकरण करेंगे। दर्ज किया गया शिकायत पोर्टल द्वारा संबंधित विभाग को स्वतः भेज दिया जाएगा ।शिकायत एवं शिकायत निवारण होने की स्थिति संबंधित व्यक्ति को एसएमएस के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली की विशिष्टता इसकी सुलभता ,पारदर्शिता और तय समय सीमा में शिकायत निवारण में निहितहै।

इस लिंक पर आवेदन किया जा सकता है।Link :- districtsitamarhi.in

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

April 16, 2026
कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

April 16, 2026

मुंगेर में AEDO परीक्षा से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, 22 आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026
कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

April 16, 2026

Recent News