डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण
दरभंगा, 11 फरवरी, 2026 :-जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा आज हायाघाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर प्रस्तावित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ हो।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण स्थल की मापी मानक के अनुरूप कराई जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि भूमि का कोई भी भाग बेकार न हो।
उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का नया भवन बनने से आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन में और अधिक सुगमता आएगी।
उन्होंने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय के साथ करने और निर्माण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी हायाघाट शशी कुमार भास्कर, प्रखंड विकास पदाधिकारी निवेदिता, राजस्व पदाधिकारी महेश्वर राम,भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अभियंता गण सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।












