AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ, दवा खाकर किया गया उद्घाटन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 11, 2026
in देश
0
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ, दवा खाकर किया गया उद्घाटन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ, दवा खाकर किया गया उद्घाटन
सीतामढ़ी।
फाइलेरिया नियंत्रनार्थ जिले में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 से “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल, सीतामढ़ी परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार द्वारा स्वयं दवा का सेवन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया।
उद्घाटन अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि गर्भवती महिलाओं, 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्ति दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव ने बताया कि जिले की कुल 43,39,028 जनसंख्या को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने हेतु दवा सेवन कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 1,672 दवा वितरण दलों का गठन किया गया है तथा 166 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो प्रत्येक 10 दवा वितरण दलों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा वितरण के दौरान आयु एवं निर्धारित डोज के अनुसार ही दवा का सेवन कराया जाएगा, ताकि दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हो।
डॉ. यादव ने आगे जानकारी दी कि इस वर्ष अभियान को और अधिक व्यापक बनाते हुए घर-घर दवा सेवन के साथ-साथ जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी 26 से 28 फरवरी 2026 तक दवा सेवन कराया जाएगा। साथ ही माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे के निर्देश पर 11 फरवरी 2026 को जिले में महाअभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिले के 3,174 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष टीमों के माध्यम से दवा सेवन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जीविका, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग एवं जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए WHO एवं पीरामल फाउंडेशन के मॉनिटर्स सभी प्रखंडों में दैनिक स्तर पर फील्ड भ्रमण कर दवा वितरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्तर से भी सघन मॉनिटरिंग की योजना तैयार की गई है।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जेड. जावेद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव, डीपीएम असित रंजन, अस्पताल प्रबंधक विजय झा, राजेश झा, मनीषा कुमारी, WHO के राज्य समन्वयक डॉ. प्रीतम राय, पीरामल फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक मानस कुमार, जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड रोहित कुमार, दुर्गा प्रसाद, अकरम खान, बिकेश कुमार, नवनीत कुमार, गांधी फेलो तुषार दुबे एवं गौरव सिंह उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला मलेरिया कार्यालय से VDCO प्रिंस कुमार, पवन कुमार, रजनीश कुमार, जीएनएम महाविद्यालय की नर्सिंग छात्राएं तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि जिला फाइलेरिया मुक्त बनने की दिशा में एक मजबूत कदम आगे बढ़ा सके।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विजयीपुर पगरा मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार,स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल

विजयीपुर पगरा मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार,स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल

February 11, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

February 11, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

February 11, 2026
गोपालगंज: माले नेता जितेंद्र पासवान हत्या के मामले में दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला।

गोपालगंज: माले नेता जितेंद्र पासवान हत्या के मामले में दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला।

February 11, 2026

Recent News