संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,
सिनेमा जगत ll संस्कार फिल्म की मशहूर अभिनेत्री दिव्या इन दिनों उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मंसूरी में शूटिंग कर रही हैं। गोरखपुर के दिव्या ने पहाड़ी लैंडस्केप और ठंडी हवाओं के बीच शूटिंग करने का मन बनाया, और मंसूरी की वादियाँ उनकी फिल्म की कहानी को और भी रोमांचक और जीवंत बनाने के लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो रही हैं।
संस्कार फ़िल्म कि अभिनेत्री दिव्या ने बताया कि इस प्राकृतिक खूबसूरती में बहुत अच्छा काम हो रहा है , और दिव्या ने शूटिंग के दौरान उन्होंने पहाड़ों के बीच अपनी एक्टिंग का जो जलवा को दिखाया, वह सचमुच लाजवाब था। दिव्या खुद भी इन वादियों में शूटिंग करने को लेकर बहुत खुश है वही दिव्या ने बताया कि “मंसूरी की वादियाँ मेरे दिल को बहुत सुकून देती हैं, और यहां शूटिंग करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाएगी।” सूत्रों के अनुसार, फिल्म का म्यूजिक भी मंसूरी की नज़ाकत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है , जो दर्शकों को पहाड़ी संस्कृति और संगीत का अद्भुत मेल दिखाएगा। दिव्या के फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनकी एक्टिंग और स्क्रीन पर उपस्थिति हमेशा ही दिल छू लेने वाली होती है। यह फिल्म जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा, और मंसूरी में हो रही शूटिंग के बाद यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक नई और ताजगी से भरी फिल्म का अनुभव लेकर आएगी। वही दिव्या को इस महिने लगातार फिल्मो कि शूटिंग मे ब्यस्त है ( संजय तिवारी कि रिपोर्ट )












