14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *
दरभंगा, 09 फरवरी, 2026 :-राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा श्री शिव गोपाल मिश्र ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किये बैठक*।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के निर्देश पर मार्च के अंतिम सप्ताह तक मध्यस्थता अभियान 2.0 संचालित है।
*जिसमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा वाद, घरेलू हिंसा, चेक बांउस, शमनीय आपराधिक मामले, बंटवारा वाद आदि का निष्पादन किया जाना है*।
*इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी न्यायालय मध्यस्थता लायक मामलों को मध्यस्थता के लिए सुपूर्द करें*।
आवश्यक हो तो पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों से अवगत भी करायें।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को भी सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित सुलह समझौता योग्य आपराधिक मामलों,चेक बाउंस, मापतौल, विद्युत विभाग आदि के मामलों में पक्षकारों को नोटिस करते हुए वाद को सीधे लोक अदालत में निपटारे के लिए रेफर करें।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री प्रमोद कुमार पंकज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री संतोष कुमार पाण्डेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय श्री सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश पोक्सो श्रीमती प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय श्री शैलेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश एक्साइज श्रीराम झा, एडीजे XII श्री उपेंद्र कुमार, एडीजे X श्री आदि देव, एडीजे XI नागेश प्रताप सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी सहित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट मौजूद थे।












