AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 10, 2026
in देश
0
रिक्शा चालक की मौत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सीतामढ़ी। नगर के श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की है। महाविद्यालय दैनिक वेतनभोगी व संविदा शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को प्राचार्य को पांच सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने सात दिनों के भीतर मांगों के समाधान की मांग की है। संघ के अध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह एवं सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का लंबे समय से वेतन एवं अन्य भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में जुलाई 2025, दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026 के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान, विश्वविद्यालय की तर्ज पर समान कार्य–समान वेतन लागू कराने हेतु विश्वविद्यालय को पत्राचार करने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त 14 परीक्षाओं से संबंधित लंबित पारिश्रमिक राशि के भुगतान, महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय को भेजे गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से संबंधित सभी पत्रों की छायाप्रति उपलब्ध कराने तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के कार्य-विभाजन को स्पष्ट करने की मांग भी की गई है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव के अलावा जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर थाना, शिक्षक संघ तथा शिक्षकेतर कर्मचारी संघ को भी भेजी गई है, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लिया जा सके।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News