क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन
रिपोर्ट राकेश मिश्रा
आज दुसरा दिन दिनांक 07 फरवरी 2025 को माय भारत (नेहरू युवा केन्द्र), गोपालगंज के तत्वाधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन स्थानीय देवराहा बाबा कन्या उच्च विद्यालय के फील्ड में किया गया l जिसमें मुख्यअतिथी:- बी.एन.मंडल (श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे)
अतिथी:-1. संतोष सिंह (प्रधानाध्यापक- देवराहा बाबा कन्या उच्च विद्यालय, बगही)
- अरविंदम मिश्र (प्रधानाध्यापक- बच्चन मिश्र हाई स्कूल, बगही)
- अजाजूल हक अंसारी- (प्रधानाध्यापक- जयपुर मकतब) के द्वारा विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया l खेल प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन और कब्बड़ी का आयोजन किया गया l जिसमें महिला कबड्डी के सेमीफाइनल में बच्चन मिश्र हाई स्कूल, बगही और जयपुर मकतब के बीच हुआ जिसमें 16-13 से बच्चन मिश्र हाई स्कूल, बगही विजयी हुआ, दूसरा सेमीफाइनल देवराहा बाबा कन्या उच्च विद्यालय, बगही और श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे के बीच में हुआ जिसमें श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे 19-13 से विजयी हुए फाइनल में बच्चन मिश्र हाई स्कूल, बगही और श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे पहुंचा जिसमें श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे 15-11 से विजयी रहा l पुरुष फुटबॉल श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे और बच्चन मिश्र हाई स्कूल, बगही के बीच फाइनल मैच हुआ जिसमें श्लोका इंटरनेशनल स्कूल, भोरे 24-22 से विजई हुआ बैडमिंटन पुरुष में प्रथम लोवेश गुप्ता द्वितीय रणबीर प्रताप सिंह तृतीय कृष्ण मोहन सिंह और महिला बैडमिटन में प्रथम अनामिका सिंह व अर्चना सिंह और द्वितीय संजना गुप्ता ने प्राप्त कियाl रिले रेस (महिला):- प्रथम- गुंजन, शिवानी, निधी, नेहा द्वितीय- तबसुन, स्वीटी, सीमा, रंजनी तृतीय- अराध्या, गौरी, पुजा, रीया ने प्राप्त कियाl कार्यक्रम में मंच संचालित के रूप में अराध्या स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक:- पिन्टू कुमार गुप्ता और संचालन:- राजू यादव के द्वारा हुआ, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह, अतुल प्रवीण, चंदन सिंह, मनिष सिंह प्रसाद रहे l कार्यक्रम में, रेफरी सीमा देवी, कुन्दन, और पिंटू गुप्ता आदि युवा उपस्थित रहे l












