नाबार्ड के डीडीएम ने किया किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति (FPO) कार्यालय का उद्घाटन,
किसानों को मिला विकास का नया केंद्र
विजयीपुर/गोपालगंज।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए विविध किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड (FPO) के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन नाबार्ड, गोपालगंज के डीडीएम डॉ. अनुपम लाल कुशमाकर के कर-कमलों से किया गया।
आयोजित बहु-उद्देशीय शिविर में किसानों को उत्पादनो की सही कीमत, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन सहित अन्य स्वरोजगार आधारित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बाजारों में अनेकों तरह की मशरूम की प्रजाति है जिसमे किराजरी मशरूम की बाजार कीमत लगभग ₹15,000 प्रति किलोग्राम तक है, जो ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए आय का सशक्त साधन बन सकता है।
कार्यक्रम में नवतन पैक्स अध्यक्ष सनातन धर द्विवेदी,प्रबंधक कमलकांती देवी,अहमद अंसारी पारस धर द्विवेदी, रविंद्र नाथ द्विवेदी, शंकर जी, ओमप्रकाश यादव, रमेश धर द्विवेदी, शिक्षक दुर्गेश तिवारी, शमशाद अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
सभी वक्ताओं ने FPO के माध्यम से प्रशिक्षण, बैंकिंग सहयोग और बाजार से सीधा जुड़ाव कर स्थायी रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।












