विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भोरे में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
भोरे/गोपालगंज
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) पूरे विश्व में प्रत्येक वर्ष 02 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 के विश्व आर्द्रभूमि दिवस की थीम “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञानः सांस्कृतिक विरासत का उत्सव” रखी गई है। इसी अवसर पर गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भोरे में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, भोरे द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र–छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा पर्यावरण के महत्व को समझाना था।
इस अवसर पर वन विभाग की ओर से वनों के क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद, वन रक्षी दिलीप कुमार, ज़ुबैर अंसारी, सुबास चन्द्र बोस, केटल गार्ड अजीत कुमार, प्रभात कुमार, मैनुद्दीन बैठा, शंभू मांझी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापिका संगीता मिश्रा, शिक्षक सुनील कुमार, विपिन कुमार, मारकंडे मिश्र तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनु कुमारी, द्वितीय स्थान गुड़िया कुमारी तथा तृतीय स्थान आरती कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में गूंजा कुमारी और आरती कुमारी ने बाजी मारी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमि के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।












