जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत सेवा–संवाद–समाधान कार्यक्रम से मिली राहत
आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजनाओं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ सामने आईं।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अंजू कुमारी(सहायिका)–
बेलाही नीलकंठ,मानदेय भुगतान को लेकर
मीना देवी , सूप्पी—पारिवारिक विवाद
सीमा कुमारी, रूनी सैदपुर,गलत आश्रित प्रमाण पत्र का बनना
अवधेश कुमार सिंह,कुम्मा—धमकी
अशर्फी दास, रुन्नीसैदपुर , थूम्मां जमाबंदी में सुधार, परिमार्जन
मो कैशर,नरहर पुर ,बाजपट्टी भूमि विवाद,
आशुतोष मिश्रा शोभित साह, तथा अन्य परिवादियों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई। उनकी समस्याओं को जिलाधिकारी द्वारा पूरी गंभीरता से सुना गया एवं उनके निराकरण के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि जिले के सभी पदाधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी शिकायत का निष्पादन बिना अनावश्यक विलंब के हो। उन्होंने बताया कि सेवा–संवाद–समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा एवं प्रभावी संवाद स्थापित हुआ है, जिससे न केवल समस्याओं के समाधान की गति तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।












