श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिसवां स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को सामाजिक एकता व देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर जहां सभी सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों पर सिर्फ झंडोत्तोलन व मिष्ठान वितरण किया गया, वहीं ज्यादातर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में झंडोत्तोलन व मिष्ठान वितरण के अलावा विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुछ विद्यालयों में झांकी व प्रभातफेरी निकाली गई, तो कुछ विद्यालयों में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण व नाटक आदि का आयोजन किया गया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सिसवॉं स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवजी प्रसाद मिश्र, सरपंच तारा कुमार यादव, समाजसेवी सुनील कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देश की एकता अखंडता को बनाए रखने से लेकर समाज सुधार, नशामुक्ति आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों से लेकर विद्यालय प्रबंधन तक सभी के द्वारा समाज और देश में गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने की बात कही गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को नागमणि चौबे एवं मां फाउंडेशन के संस्थापक सुनील कुमार यादव द्वारा कॉपी व कलम देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मदन मोहन मालवीय इंटरमीडिएट कॉलेज भाटपार रानी के सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद मिश्र सुमन एवं विद्यालय के प्रबन्धक-सह-प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र मिश्र, पंचायत समिति सदस्य संजू देवी, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर श्री लाल सिंह बसंत, पारस नाथ सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील सिंह, बंटी मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।












