कार्मिकों का दो द्विवसीय प्रशिक्षण
बांदा-कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान ने अनुदेशकों एवं कार्मिकों का दो द्विवसीय क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला डिग्री कालेज के झलकारीबाई सभागार में किया गया।भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से पी०एन० श्रीवास्तव द्वारा स्वरोजगार एवं उद्यमिता का परिचय एवं स्वरोजगार को स्थापित करने की जानकारी दी।निदेशक मो० सलीम अख्तर द्वारा रोजगार कौशल,बिजनेस प्लानिंग एवं रिसॉस परसन द्वारा कक्षा प्रबंधन पर जानकारी दी गयी। के०पी० दिनकर प्रतिनिधि जिला अग्रणी बैंक द्वारा सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।डा० दीपाली गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में क्षमता संवर्धन एवं उन्नमुखीकरण कार्यक्रम की उपयोगिता बतायी।कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा निर्मित उत्पाद को बाजार में कैसे बेचा जाये।डा० सबीहा रहमानी द्वारा समाज में उद्यमिता को कैसे बढ़ाया जाये।इस पर जानकारी प्रदान की गयी।उपायुक्त जिला उद्योगकेंन्द्र द्वारा सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। एल०डी०एम० द्वारा चल रही योजनाओं और लोन प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।एम0 आईएस0 मो0शरीफ द्वारा आधुनिक साक्षरता के बारे में बताया गया।मास्टर ट्रेनर काशी प्रसाद द्वारा सिलाई मशीन में आने वाली कमियों को कैसे सुधार किया जाये।जानकारी प्रदान की गयी।संस्थान के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी द्वारा डिजिटल लिटरेसी एवं साइबर फ्रॉड के बारे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम मे डा0 दीपाली गुप्ता,उपायुक्त जिला उद्योग गुरूदेव,एल०डी०एम० रविशंकर,डा०सबीहा रहमानी, अशोक त्रिपाठी,पी०एन० श्रीवास्तव,मो० शरीफ आदि उपस्थित रहें।
………………….












