बड़हरिया नगर पंचायत के पदाधिकारी द्वारा गरीब और असहायों के बीच किया कम्बल वितरण
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बिहार सरकार के निर्देश पर बड़हरिया नगर पंचायत के पदाधिकारी द्वारा बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र में गरीब और असहाय के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। बड़हरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेमशीला ने बताया कि सिवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कम्बल का आया था जिसे गरीबों और असहाय के बीच वितरण किया जा रहा है। प्रेम शिला ने बताया की मैं सभी गरीब और असहाय लोगों के घर-घर जाकर लोगों को कंबल वितरण कर रही हु। कड़ाके की ठंड के से बचने को लेकर जब गरीब और असहाय लोगों को कंबल मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठा। बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में नगर पंचायत द्वारा गरीबों को कंबल देना बड़ी खुशी की बात है। कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री प्रेमशीला ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद को ठंड से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।












