अंचल कार्यालय बड़हरिया में आयोजित जनता दरबार मे 10 शिकायतों का हुआ निपटारा
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना परिसर के बदले इस बार शनिवार को बड़हरिया अंचल कार्यालय में सीओ सरफराज अहमद के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित जनता दरबार में 10 भूमि मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा सीओ के द्वारा देर शाम तक किया गया। जनता दरबार में बड़हरिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी भी मौजूद थे। जनता दरबार में कुल 16 भूमि विवाद के फरियादियों द्वारा फरियाद लाया गया। जिनमें नए और पुराने दोनों तरह के शिकायत शामिल थे। इनमें से 10 शिकायतों का निष्पादन ऑन द स्पॉट सीओ द्वारा देर शाम तक किया गया। जबकि बाकी 6 शिकायतों को जांच का आदेश हल्का कर्मचारियों को दिया गया। असीओ सरफराज अहमद ने बताया कि पहली बार अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। सीओ ने बताया की जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य घरेलू और भूमि विवादों का उभय पक्षों की सहमति और कानूनी रूप से सही तरीके से त्वरित, पारदर्शी के आधार पर समाधान करना है ताकि प्रखंड के आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ें। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी ने बताया कि अंचल और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री तिवारी ने बताया की छोटी छोटी बातों को लेकर गरीब और अनपढ़ आम लोग आपस मे विवाद कर लेते है जिसका समाधान आसानी से जनता दरबार में समाधान हो जाता है। जनता दरबार में मुख्य रूप से बड़हरिया अंचल लिपिक चंदन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों के साथ साथ फरियादी उपस्थित थे।












