AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पूर्णिया को रेलवे विकास की नई रफ्तार, रेल मंत्री से हुई अहम मुलाकात

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 8, 2026
in देश
0
पूर्णिया को रेलवे विकास की नई रफ्तार, रेल मंत्री से हुई अहम मुलाकात
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया को रेलवे विकास की नई रफ्तार, रेल मंत्री से हुई अहम मुलाकात

पूर्णिया में रेलवे अवसंरचना के समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित रेल संबंधी मांगों को लेकर कई ज्ञापन सौंपे गए और रेल कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ करने का सशक्त आग्रह किया गया।
मुलाकात के दौरान रेल मंत्री के समक्ष जिन प्रमुख बिंदुओं को रखा गया, वे पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं—
🔹 नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन की मांग रखी गई, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सुविधा मिल सके।
🔹 राजधानी एक्सप्रेस की सौगात
कटिहार से चलकर पूर्णिया, फारबिसगंज, सीतामढ़ी होते हुए समस्तीपुर मार्ग पर नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया।
🔹 कुर्सेला-बिहारीगंज रेल लाइन में तेजी
बजट घोषणा के बाद भी निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कार्य में शीघ्र गति लाने का अनुरोध किया गया।
🔹 सहरसा में नया रेल मंडल
पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल से अलग कर सहरसा में नए रेल मंडल की स्थापना की मांग, जिससे प्रशासनिक सुविधा और विकास को बढ़ावा मिले।
🔹 पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग
स्टेशन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ वॉशिंग पिट के शीघ्र निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया गया।
🔹 नई रेल लाइन से बदलेगा क्षेत्र का नक्शा
नवगाछिया से पुरैनी, उदाकिशुनगंज, सिंहेश्वर स्थान, मधेपुरा होते हुए गरीब स्थान (मुजफ्फरपुर) तक नई रेल लाइन के सर्वेक्षण और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई।
🔹 बिहारीगंज-भीमनगर रेल परियोजना की प्रगति
बजट 2025-26 में प्रावधानित बिहारीगंज-भीमनगर (वाया खुर्दा) नई रेल लाइन परियोजना के सर्वे कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी भी मांगी गई।
इस अवसर पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और यथासंभव सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह मुलाकात पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के रेलवे विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

April 26, 2026
मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

April 25, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

पटना में ‘शक्ति सुरक्षा दल’ बना महिलाओं का भरोसेमंद सहारा, छेड़खानी पर तुरंत एक्शन

Recent News