डुमरा प्रखंड स्तरीय सीपीसी बैठक आयोजित
प्रखंड स्तर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कामिनी कुमारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति (CPC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन अदीथि संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर विस्तृत चर्चा किया गया ।बैठक के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों, सीपीसी के गठन व सुदृढ़ीकरण, तथा पंचायत एवं वार्ड स्तर पर आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई सीपीसी (बाल संरक्षण समिति) की बैठक करने से होने वाले प्रमुख लाभ बाल संरक्षण मजबूत होता है
बैठक के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह, शोषण, हिंसा एवं उपेक्षा जैसे मामलों की समय पर पहचान और रोकथाम संभव होती है विभागीय समन्वय बढ़ता है
महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस तथा पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है स्थानीय समस्याओं की पहचान
पंचायत/वार्ड स्तर पर बच्चों से जुड़ी वास्तविक समस्याएं सामने आती हैं, जिससे समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकता है समय पर कार्रवाई सुनिश्चित होती है जोखिम में पड़े बच्चों (Dropout, श्रम में लगे, दुर्व्यवहार के शिकार) पर त्वरित निर्णय और रेफरल संभव होता है जागरूकता में वृद्धि समुदाय में बाल अधिकार, सरकारी योजनाओं और संरक्षण तंत्र की जानकारी फैलती है योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ICPS, ICDS, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा एवं बेहतर निगरानी होती है नियमित मॉनिटरिंग
पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर जवाबदेही तय होती है
सीपीसी की बैठक बच्चों के सर्वांगीण संरक्षण, अधिकारों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक मजबूत मंच प्रदान करती है।
अध्यक्षता करते हुए कामिनी कुमारी ने सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा सीपीसी की नियमित बैठकों के माध्यम से बाल अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए बैठक में पिरामल फाउंडेशन प्रोग्राम लीडर अभिषेक राज गांधी फेलो दिव्या चौहान एवं अदीथि कवच परियोजना टीम से मनीष कुमार बचपन बचाओ से साक्षी कुमारी एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से मुकुंद चौधरी प्रथम संस्था से सुधीर कुमार सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। बैठक में पिरामल के प्रतिनिधि द्वारा आगामी 10 फरवरी से चलने वाले एम डी ए राउंड में सभी योग्य बच्चों समेत अन्य लाभार्थियों को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु डी ई सी एवं एलबेंडाजोल की गोलियां खिलवाने में सहयोग करने की अपील की।












