गोपालगंज मे मादक पदार्थों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चोरी के बड़े गिरोह का भी पर्दाफाश।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रेपोर्ट
गोपालगंज (भोरे)।। जिले की पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भोरे थाना पुलिस ने हस्सेपुर रानी पोखर के पास छापेमारी कर 1.535 किलोग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मादक पदार्थों की खेप के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम हस्सेपुर रानी पोखर के समीप घेराबंदी की और दो संदिग्धों को धर दबोचा।तलाशी के दौरान उनके पास से 1.535 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए। अभियुक्तों ने न केवल गांजा तस्करी की बात मानी, बल्कि पूर्व में इलाके में हुई कई चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के घरों पर छापेमारी की, जहाँ से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस की बरामदगी सूची इस प्रकार है:
8 टचस्क्रीन स्मार्टफोन
3 कीपैड मोबाइल
8 एयर बड्स (Bluetooth Airbuds) तथा भारी मात्रा में चार्जर और डाटा केबल
इस मामले में भोरे पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य गांजा कारोबारियों और चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।












