AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जनता के दरबार में सीधे सुनी गई आमजन की फरियाद, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 4, 2026
in देश
0
जनता के दरबार में सीधे सुनी गई आमजन की फरियाद, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनता के दरबार में सीधे सुनी गई आमजन की फरियाद, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

जिले में पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत करने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनता के दरबार कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी श्री अमित रंजन पुनौरा थाना पहुंचे। पुनौरा थानाध्यक्ष रमण राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों नागरिकों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने एक-एक कर फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना। भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपसी मारपीट, सड़क दुर्घटना, साइबर ठगी, पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतें सहित विभिन्न मामलों को लोगों ने उनके समक्ष रखा। एसपी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष रमण राज कुमार एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, त्वरित और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम सीतामढ़ी के वार्ड संख्या 4 के पार्षद अंशुल प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पार्षद अंशुल प्रकाश ने जनता के दरबार जैसे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को सीधे प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिलता है और छोटे-छोटे विवादों का समय रहते समाधान हो जाता है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित को थाना स्तर पर अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा और हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थानाध्यक्ष रमण राज कुमार ने बताया कि जनता के दरबार के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उन्हें तुरंत हल किया जाएगा, जबकि जटिल मामलों की जांच कर शीघ्र निष्कर्ष पर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक एवं जिला पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग और अधिक मजबूत होगा।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
गोपालगंज: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत।

May 2, 2026
गोपालगंज: तेज़ रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर; एक की मौत, तीन घायल।

गोपालगंज: अपराध नियंत्रण हेतु ‘सुपर पेट्रोलिंग’ के तहत पुलिस का सघन निरीक्षण अभियान।

अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 मवेशी बरामद।

Recent News