AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनसेवा और ईमानदारी को किया गया याद

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 4, 2026
in देश
0
पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनसेवा और ईमानदारी को किया गया याद
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनसेवा और ईमानदारी को किया गया याद

डॉ.राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, कद्दावर समाजसेवी एवं हरदिल अज़ीज़ नेता मरहूम शाहिद अली खान की आठवीं पुण्यतिथि (यौमे वफात) के अवसर पर जिले में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा को याद करते हुए खिराजे अकीदत पेश की गई तथा उनकी मग़फिरत के लिए विशेष दुआएँ की गईं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मरहूम शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान तथा मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो. अरमान अली ने उन्हें याद करते हुए उनके संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. इकरा अली खान ने अपने भावुक संदेश में कहा कि उनके पिता ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया। सादगी, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा उनके जीवन का मूल मंत्र था। वे समाज के हर तबके—खासकर गरीबों, कमजोरों और वंचितों—की आवाज़ बनकर उनके हक़ और इंसाफ़ के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके विचार और आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो. अरमान अली ने कहा कि मरहूम शाहिद अली खान न सिर्फ़ एक सशक्त और दूरदर्शी राजनेता थे, बल्कि एक नेकदिल, मिलनसार और संवेदनशील इंसान भी थे। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मज़बूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने हमेशा समाज में अमन, भाईचारा और बराबरी का पैग़ाम दिया।
इस अवसर पर मरहूम की रूह की शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई। दुआ के दौरान कहा गया “अल्लाह तआला मरहूम शाहिद अली खान साहब की मग़फिरत फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए और उन्हें करवट-करवट जन्नत नसीब फरमाए। आमीन।”
श्रद्धांजलि सभा में जदयू नेता मो. जफरुल्लाह खान, मो. बशारत करीम गुलाब, मो. इश्तियाक आलम तस्लीमी, मो. कमर अख्तर, पूर्व मेयर प्रत्याशी तौकीर अनवर उर्फ सिकंदर, परिहार के पूर्व जिला पार्षद प्रो. गौहर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मरहूम शाहिद अली खान साहब की सेवाओं, संघर्षों और सिद्धांतों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बताए रास्ते—ईमानदारी, जनसेवा और सामाजिक समरसता—पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे मरहूम शाहिद अली खान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करते रहेंगे, ताकि उनका सपना—एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज—साकार हो सके।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

April 16, 2026
कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

April 16, 2026

मुंगेर में AEDO परीक्षा से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, 22 आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026
कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

April 16, 2026

Recent News