तेज रफ्तार स्कार्पिओ ने सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक को मारी जोरदार टक्कर, ट्रक चालक की हुयी दर्दनाक मौत।
गोपालगंज ।। मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया पुलिस पिकेट के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पिओ ने सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पिओ को घटनास्थल से जब्त कर लिया है। वहीं, घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नालंदा जिले के निवासी ट्रक चालक के रूप में की गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।मीरगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कार्पिओ चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












