बांदा
उ0प्र शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन शिकंजा के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पेशेवर फर्जी जमानतदार को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फर्जी आधार कार्ड,फर्जी खतौनी व विभिन्न फर्जी प्रपत्रो का प्रयोग कर बांदा के विभिन्न थानों व आस पास के कई जनपदो में फर्जी तरीके से ली गई थी जमानत ।
दिनांक 19.11.2025 को जगतनारायण पुत्र गोपाल सिंह निवासी भिडौरा थाना तिन्दवारी ने थाना स्थानीय दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे नाम का फर्जी आधार कार्ड, खसरा खतौनी व फर्जी फोटो लगाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कूटरचित तरीके से बलात्कार के अभियुक्त की न्यायालय में जमानत ली गई है ।
इस संबन्ध में थाना तिन्दवारी पर मु0अ0सं0 284/25 पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, अभिसूचना संकलन, अभिलेखो के सत्यापन व मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रामबाबू उर्फ डाक्टर को ग्राम भिडौरा पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हमारे गैंग के लीडर शिवस्वरुप उर्फ मास्टर व साथी बलबीर, हरीशंकर, हेमन्त, द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से खसरा-खतौनी, आधार कार्ड व अन्य फर्जी परिपत्र का प्रयोग कर कई मुकदमों में जमानत ली गई है ।
बता दें कि मुख्य अभियुक्त शिवस्वरुप उर्फ मास्टर व साथी बलबीर, हरीशंकर, हेमन्त को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है ।
बांदा से सनम की रिपोर्ट












