आर्म्स एक्ट मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी एक युवक पूर्व में आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी बनाया गया। वह लंबे अरसे से फरार चल रहा था। इसी बीच रविवार की शाम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त घर पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गंभीरपुर गांव निवासी गोपाल यादव का पुत्र आलोक यादव है, जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। वहीं उक्त अभियुक्त को सोमवार को जेल भेज दिया गया।












