गोपालगंज :- संपत्ति के बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद! भोरे थाना क्षेत्र के लामी चक्क गांव में पहली पत्नी और उसके परिवार वालों ने अपने ही पति एवं उसकी दूसरी पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि विवाद की जड़ संपत्ति का बंटवारा बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।











