बिहार में फिर बनेगी नीतीश कुमार की सरकार : मनोज सिंह कुशवाहा
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल ने त्योहारी माहौल को और रंगीन कर दिया है। दीपावली और छठ की तैयारियों के बीच भी राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जो गांव की चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। नौतन प्रखंड क्षेत्र में चुनावी माहौल ने जनता के बीच विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को केंद्र में ला दिया है। जीरादेई विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच टक्कर बेहद रोमांचक मानी जा रही है। एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से भाकपा माले के वर्तमान विधायक अमरजीत कुशवाहा हैं। हालांकि जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से दोनों गठबंधन से कुशवाहा वर्ग के उम्मीदवार मैदान में हैं, ऐसे में कुछ लोग जनसुराज के उम्मीदवार मुन्ना पाण्डेय की चर्चा भी लोग अन्य रहे हैं। लेकिन दोनों गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंपेनिंग ज्यादा की जा रही है। नौतन प्रखंड क्षेत्र के ताली गांव से आने वाले युवा नेता मनोज सिंह कुशवाहा एनडीए के पक्ष में सक्रिय जनसंपर्क कर रहे हैं। वे गांव-गांव और टोला-मुहल्ला में जाकर लोगों से मिल रहे हैं, सड़क, बिजली और सिंचाई जैसे स्थानीय मुद्दों पर जोर दे रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने बिहार को विकास की राह पर ला दिया है। हम युवाओं को रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसर देने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार को कुशवाहा समाज का मजबूत समर्थन मिल रहा है, और बिहार में उनकी सरकार फिर से बनने जा रही हैं।स्थानीय निवासी राहुल यादव ने बताया कि इस बार युवा वोटरों का जोश अलग है। हम चाहते हैं कि बिहार में विकास और रोजगार के नए अवसर बनें। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि जीरादेई में जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे निर्णायक होंगे। इस तरह से त्योहारी सीजन में भी क्षेत्र का यह चुनावी उत्साह बिहार की राजनीति में नया रंग भर रहा है।












