गोपालगंज :- 131 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक पिकअप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार। पलंग के आड़ में छुपाकर पंजाब से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी शराब। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप की कार्रवाई! उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया – “आचार संहिता लागू होते ही उत्पाद विभाग अलर्ट मोड में है, सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान जारी है।”












