जमुनहा बाजार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हथुआ डीएसपी राजेश कुमार ने दी जानकारी !!
जमुनहा बाजार स्वर्ण लूट का सफल उद्भेदन , ओडिशा के एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद !!
जमुनहा बाजार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हथुआ डीएसपी राजेश कुमार ने दी जानकारी !!
जमुनहा बाजार में 6 माह पूर्व इस केला गैंग ने लूट की घटना को दिया था अंजाम !!
बीते 19 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार के समीप दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी से हुई थी लूट काट की घटना !!
इस खबर में फोटो है – जमुनहा बाजार में पीसी करते हथुआ डीएसपी राजेश कुमार !!
2- उड़ीशा का गिरफ्तार कुख्यात अपराधी नरेश प्रधान !!
सिटी रिपोर्टर – पंचदेवरी
पंचदेवरी – कटेया थाना क्षेत्र स्थित जमुनहा बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल ओडिशा निवासी एक कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट में प्रयुक्त एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल , एक सोना जैसा चैन , तीन चांदी जैसा आभूषण , पायल ज्वैलरी , बिक्री से प्राप्त नगद 18, 500 ,लूटा गया बैग तथा पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी का आधार कार्ड बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा निवासी नरेश प्रधान पिता पटराजू प्रधान , जिला जाजपुर उड़ीसा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी अंतर- राज्यीय अपराधी केला गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं और विभिन्न जिलों में लूट तथा छिनतई की घटनाओं में सक्रिय थे।
गिरोह का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह गिरोह ओडिशा एवं बिहार सहित अन्य राज्यों के लगभग 20 से 25 अपराधियों का संगठित नेटवर्क है। आरोपी अलग-अलग जिलों में किराये के मकान लेकर रहते थे और आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाएं अंजाम देते थे ।
हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयछापर गांव में लालबाबू सहनी के दो मंजिला मकान के एक कमरे की तलाशी ली गई. वहां से लूटकांड से संबंधित सामान बरामद किया गया !!
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला लूटकांड का राज !!
कटेया पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को लूट की घटना के बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ और कटेया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. जांच में डीआइयू को भी शामिल किया गया. टीम ने घटनास्थल से बरामद बाइक, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई !!
कटेया पुलिस की कार्रवाई
जमुनहा बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड के बाद पुलिस ने सूचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की तथा उनकी तलाश में लगातार छापेमारी चलाई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के शेष सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान जारी है।
सफल उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम !!
हथुआ डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान , पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार , पुलिस अवर निरीक्षक सह कटेया थाना प्रभारी अवधेश कुमार , सिपाही संजीव कुमार , सिपाही राजकुमार शामिल है ।
आगे की कटेया पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी विभिन्न जिलों में समान प्रकृति की अपराधिक घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में संगठित अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है !!












