एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर ने छात्र कलाकार निप्पू सिंह को गायिकी के क्षेत्र में उतारा, 15 लोकगीतों में मिला गाने का मौका

सिवान (बिहार)। जिले के भारतीय सिनेमा नाट्य कला प्रशिक्षण संस्थान एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर ने अपने छात्र कलाकार निप्पू सिंह को गायिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। अभिनय के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले निप्पू सिंह अब गायिका के रूप में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं। उन्हें 15 गीतों में अपनी आवाज देने के लिए अनुबंधित किया गया है। इन गीतों की रिकॉर्डिंग इसी वर्ष के अंतिम महीनों तक शुरू होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, निप्पू सिंह ने वर्ष 2025 में एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय सिनेमा, मॉडलिंग एवं अभिनय के क्षेत्र में अपना नामांकन कराया था। वर्ष 2026 तक उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद संस्थान के माध्यम से उन्हें कई फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम परियोजनाओं में काम करने के अवसर मिले। इनमें संस्कार, सुहागन, बन के कांवरिया और कहती है राधा रानी सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसी बीच माँ गायत्री फिल्म प्रोडक्शन की ओर से गीतकारों के चयन के लिए एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर को पत्र भेजा गया। इसके बाद संस्थान ने अपने छात्र गीतकार चंद्रमा यादव और डॉ. फिरोज अंसारी के नाम प्रस्तावित किए। आगे चलकर माँ गायत्री फिल्म प्रोडक्शन, बीएस मोबि मस्ती और देसी फ्रेम चैनल से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए दोनों गीतकारों के साथ कुल 50 गीत लिखने का अनुबंध किया गया।
इसके बाद एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य विकास पांडेय ने संबंधित कंपनियों को पत्र भेजकर निप्पू सिंह की गायिकी में रुचि और उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें गायिका के रूप में अवसर देने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के बाद संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका ऑडिशन लिया। ऑडिशन के उपरांत निप्पू सिंह को 15 गीतों में गाने का अवसर देने के लिए अनुबंधित किया गया। इन गीतों में देवी भजन, छठ गीत, लोकगीत और पारंपरिक विवाह गीत शामिल होंगे। इस पहल से निप्पू सिंह को अभिनय के साथ-साथ गायिकी के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर की इस पहल को स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देने और उन्हें फिल्म एवं संगीत जगत में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब निप्पू सिंह अपने नए सफर के साथ गायिकी की दुनिया में पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं।
मनोरंजन जगत में निप्पू सिंह की इस नई शुरुआत को लेकर उनके परिचितों और संस्थान से जुड़े लोगों में उत्साह है। आने वाले समय में उनके गीत श्रोताओं तक पहुँचने की उम्मीद है।












