AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गड्ढा मुक्त और चौड़ी सड़कों से सफर होगा आसान, सीएम योगी के विजन से बदल रही बांदा की तस्वीर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 18, 2026
in देश
0
गड्ढा मुक्त और चौड़ी सड़कों से सफर होगा आसान, सीएम योगी के विजन से बदल रही बांदा की तस्वीर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार

बांदा में चमकेगा फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी करतल मार्ग

79.85 करोड़ रुपये की लागत से 27.550 किलोमीटर लंबे मार्ग का हो रहा कायाकल्प, 2-लेन चौड़ीकरण का कार्य शुरू

गड्ढा मुक्त और चौड़ी सड़कों से सफर होगा आसान, सीएम योगी के विजन से बदल रही बांदा की तस्वीर

बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट

बांदा: 17 अक्टूबर- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी है और इसी क्रम में बांदा में फतेहपुर- बबेरू- अतर्रा- नरैनी- करतल मार्ग के कायाकल्प का काम किया जा रहा है। योगी सरकार ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के कायाकल्प के लिए 79.85 करोड़ रुपये की धनराशि को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत 27.550 किलोमीटर लंबे 2 लेन के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की क्षेत्र के लोगों की मांग थी

यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्ग सीधे मध्य प्रदेश के सतना व पन्ना जिले को जोड़ता है और लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे। इस मार्ग के बन जाने के बाद बांदा जिले के यातायात की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। वर्तमान में संकरे मार्ग की समस्या झेल रहे लोगों का सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि समय और ईंधन की भी भारी बचत होगी। इसके अलावा आसपास के बाजारों तक लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी यह मार्ग मददगार साबित होगा।

27 जुलाई 2027 तक इस काम को पूरा करने का है लक्ष्य

योगी सरकार की प्राथमिकता है कि सरकार द्वारा जहां चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जहां लोगों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मिले, तो वही संचालित परियोजनाओं का काम भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध हो। इस मार्ग के निर्माण को भी समय से मानक के अनुरूप पूरा करने के निर्देश है। शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि आगामी 27 जुलाई 2027 तक हर हाल में इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

imunify-bot-check