AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सारण शिक्षक निर्वाचन: मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 16, 2026
in देश
0
सारण शिक्षक निर्वाचन: मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारण शिक्षक निर्वाचन: मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

पीठासीन पदाधिकारियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन संबंधी दायित्वों और आवश्यक प्रपत्रों के संधारण की दी गई जानकारी

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला परिषद सभागार, गोपालगंज में मतदान दल के पदाधिकारियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन पदाधिकारियों के दायित्वों, आवश्यक प्रपत्रों को भरने तथा मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी तथा माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हुए। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई। साथ ही, मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए गए।

हर दो घंटे पर दर्ज होगा मतदान प्रतिशत

प्रशिक्षण के दौरान मतदान के दिन PRO App के माध्यम से प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को निर्धारित वज्रगृह स्थल पर सुरक्षित जमा कराने के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर संबंधित जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचित करने का निर्देश दिया गया।

मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर

प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (AMF), साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता और आवश्यक दीवार लेखन सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था (सिटिंग प्लान) तैयार करने तथा वीडियोग्राफी कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि निगरानी की व्यवस्था के साथ मतदान की गोपनीयता हर हाल में सुरक्षित रहनी चाहिए।

प्रपत्रों को सही तरीके से भरने का दिया गया प्रशिक्षण

पीठासीन पदाधिकारी की डायरी सहित अन्य आवश्यक निर्वाचन प्रपत्रों को सही ढंग से भरने, मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा निर्वाचन संबंधी अभिलेखों के संधारण पर विशेष जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में जितेंद्र पांडेय, मो. अलीशेर एवं अरविंद कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी मतदान पदाधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
केन्द्रीय विद्यालय के विकास को मिलेगी नई गति, प्रबंध समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा

केन्द्रीय विद्यालय के विकास को मिलेगी नई गति, प्रबंध समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा

October 28, 2026
नन्हीं बच्ची को मिला अपना परिवार, दत्तक माता-पिता के चेहरे पर खिली मुस्कान

नन्हीं बच्ची को मिला अपना परिवार, दत्तक माता-पिता के चेहरे पर खिली मुस्कान

October 28, 2026
सासामुसा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक विमुक्त

सासामुसा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक विमुक्त

October 28, 2026
चाकूबाजी कांड में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार गिरफ्तार

चाकूबाजी कांड में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार गिरफ्तार

October 28, 2026

Recent News

imunify-bot-check