मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि प्रदेश में 48 लाख गन्ना किसान परिवार हैं।लेकिन डीजल,खाद,कीटनाशक के दाम बढ़ने के बाद भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा।चीनी का खुदरा दाम 48 से बढ़कर 55.70 रुपये किलो हो गया है।किसानों ने मांग की है कि गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और समय से भुगतान हो।गेहूं के सरकारी क्रय मूल्य में 10-20 प्रतिशत वृद्धि की जाए।असमय बारिश और तेज हवा से धान,उड़द,मूंग की फसल के नुकसान का गांववार सर्वे कर मुआवजा दिया जाए।आलू किसानों को कोल्ड स्टोर किराए में सहायता और पहले निकासी कर चुके किसानों को भी लाभ दिया जाए।आलू बीज का दाम कम किया जाए।बाजार भाव 700 रुपये है जबकि उद्यान विभाग 3600 रुपये में दे रहा है, इसे 1500 से अधिक न रखा जाए।ठेके और बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी मुआवजा मिले।यूरिया,डीएपी की कालाबाजारी रोकी जाए और समय पर उपलब्ध कराया जाए।
…………………..












