AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 19, 2026
in देश
0
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

🏛️ सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

छठ महापर्व से पहले रंग-रोगन व मरम्मती का लक्ष्य, नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण 31 मार्च 2027 तक होगा पूरा

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। बिहार में सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर, स्वच्छ और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान सेवा संकल्प एवं कायाकल्प पोर्टल तथा ऐप भी जारी किया गया।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में प्रसारण किया गया। गोपालगंज समाहरणालय स्थित एनआईसी में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

🏫 स्कूल से स्वास्थ्य केंद्र तक होगा कायाकल्प

अभियान के तहत ग्रामीण विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सार्वजनिक सुविधाओं और परिसंपत्तियों को चिह्नित किया जाएगा।

विद्यालय, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सरकारी भवनों की आवश्यकता के अनुसार रंग-रोगन, मरम्मती एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा।

🎯 30 नवंबर तक मरम्मती, 31 मार्च तक नए निर्माण का लक्ष्य

अभियान के अंतर्गत अवसंरचनात्मक ढांचे के जीर्णोद्धार, रंग-रोगन और मरम्मती कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि महापर्व छठ से पहले आवश्यक मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे कर लिए जाएं।

वहीं, जहां नई आधारभूत संरचना के निर्माण की आवश्यकता है, वहां संबंधित कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

📱 ऐप से होगी योजनाओं की सतत निगरानी

अभियान की खासियत यह होगी कि चिह्नित योजनाओं की प्रगति और उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने की प्रक्रिया का पोर्टल एवं ऐप के माध्यम से सतत अनुश्रवण किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल एवं ऐप के माध्यम से योजनाओं की जानकारी तत्काल अपडेट करें और अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समयसीमा में सफलतापूर्वक पूरा कराना सुनिश्चित करें।

अभियान का उद्देश्य सरकारी परिसंपत्तियों को बेहतर स्वरूप देने के साथ आमजन को स्वच्छ, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay